-सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों से पैसा लेकर चुनाव में पानी की तरह पैसा बहाती है और सरकार बनने पर उद्योगपतियों के हिसाब से नीतियां बनाती है। इससे अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव से पूर्व काला धन लाने की गई
घोषणाएं भी हवा हवाई साबित हो रही है। पूर्व एमएलएसी रविवार को जनतंत्र इंटर कालेज में बहुजन समाज पार्टी के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शासनकाल में महामाया योजना के तहत 31 लाख लोगों को लाभ पहुंचाया गया था। जोनल कोआर्डिनेटर लालाराम ने कहा
कि सपा शासनकाल में गुंडाराज चल रहा है। आम आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। चरखारी विधानसभा के प्रत्याशी जितेंद्र मिश्रा ने सपा सरकार पर कटाक्ष किया। कहा कि सरकारी अधिकारी सपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे है। इस मौके पर पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीज खान, जोनल कोआर्डिनेटर बाबूलाल अहिरवार, सचिव हरगोविंद वर्मा, जगदीश निखंज, जिलाध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ, विनोद राजपूत सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
जितेंद्र मिश्रा को बनाया चरखारी का प्रत्याशी
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बुंदेलखंड प्रभारी नौशाद अली ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर चरखारी विधानसभा से जितेंद्र मिश्रा को टिकट दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राठ से अनिल अहिरवार, हमीरपुर से संजय दीक्षित, महोबा से अरिमर्दन सिंह भी बसपा के प्रत्याशी हैं।