महोबा। भारत सरकार की ओर से पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता हुई। इसमें भाजपा नेताओं ने बजट की खूबियां गिनाते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट करार दिया।
भाजपा जिला प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में महिलाओं, किसानों, युवाओं व गरीब वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, कौशल विकास को बढ़ावा देने व नए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए इस बजट में ठोस प्रावधान किए गए हैं। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण योजनाओं को मजबूती दी गई है। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि यह बजट छोटे उद्योगों, स्टार्टअप्स व उद्यमियों के लिए बेहद लाभकारी है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी आदि मौजूद रहे।