महोबा। कस्बा चरखारी में कोरोना संक्रमितों के लिए 200 बेड का एल-1 अस्पताल लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में संचालित किया जा रहा है। जहां मरीजों के लिए ऑक्सीजन व इलाज की व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और ऑक्सीजन सिलिंडरों की जानकारी ली। चरखारी के एल-1 अस्पताल में इस समय 74 कोरोना मरीज भर्ती है। जिनमें से 17 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। गंभीर हालत में सात मरीजों को बांदा रेफर किया जा चुका है जबकि 30 मरीज स्वस्थ्य होकर घर वापस लौट गए हैं। कहा कि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर उन्हें फोन से जानकारी दें। हर हाल में सहायता की जाएगी। (संवाद)