फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनते ही घोटालों की होगी जांच

Sun, 19 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मंच पर हाथ उठाकर अभिवादन करते प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य रविवार को सपा, बसपा पर हमलावर दिखे। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही घोटालों की जांच कराएंगे, वह चाहे बुआ हो या फिर बबुआ। विधानसभा चुनाव में इस दफा सपा और बसपा की जमानत जब्त हो जाएगी। तीसरे चरण के मतदान के बाद हाथी बेहोश और साइकिल पंचर हो जाएगी। बोले, 2017 चुनाव में सपा बसपा का सूपड़ा साफ होनेे जा रहा है।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष रविवार को कुलपहाड़ राजकीय पालीटेक्निक मैदान भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि उत्तर प्रदेश को गंभीर रोग हो गया है। इसे भगाने के लिए भाजपा को लाना है।


जैसे सुनामी किसी के रोके नहीं रुकती वैसे ही जनता भाजपा की ओर दौड़ रही है। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा से भाजपा ही निजात दिलाएगी। कहा कि सपा और बसपा से जनता ऊब चुकी है। जनता का नारा है राहुल अखिलेश तुम संघर्ष करो हम मोदी के साथ हैं। बुंदेलखंड की समस्याओं को भाजपा ही हल करेगी। सभा में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर समेत तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें