महोबा। शहर के रामनगर में बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवक ने मां व भाई-बहन से माफ करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामनगर निवासी श्याम बिहारी का पुत्र मोनू (28) कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों द्वारा उसका इलाज कई अस्पतालों में कराया गया लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो सका। शुक्रवार की रात मोनू खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। जहां पंखे के छल्ले से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवक ने बीमारी सही न होने और घर के लिए कुछ न कर पाने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही मां, भाई, बहन व परिजनों से माफ करने की बात लिखी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (संवाद)