शिविर में पंजीकरण करवाते श्रमिक
- फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। श्रम विभाग की टीम ने शुक्रवार को शिविर लगाकर 550 श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए आवेदन पत्र जमा कराएं।
ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में 18 से 60 वर्ष की आयु तक के श्रमिकों के आवेदन जमा कराए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग में पंजीकरण के आवेदन के बाद वेल्डिंग, बढ़ई, कुआं खोदना, रोलर चलाना, छप्पर डालने समेत सरकार की 36 योजनाओं का लाभ पाने के लिए अलग से आवेदन देना होगा।
शिविर में राकेश कुमार, ज्ञानेश कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।