फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 25 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साइकिल चालक को गंभीर अवस्था में डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


कस्बा कबरई के मोहल्ला मोचीपुरा निवासी विपिन (22) पुत्र रामशरण शुक्रवार की शाम बाइक से अपनी ससुराल पठा जा रहा था। महोबा जेल के पास सामने सेे आ रहे साइकिल सवार जितेंद्र (16) पुत्र बालादीन निवासी सुभाषनगर से उसकी टक्कर हो गई। बाइक में फंसकर साइकिल काफी दूर तक घिसटती गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विपिन की मौत हो गई। जितेंद्र को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें