फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को बचाने में बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। सुगिरा गांव के पास एक निजी बस ने बाइक में सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की युवक मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। जिससे सिर पर चोट नहीं आई। दुर्घटना सड़क पर बैठे मवेशी से बचने में हुआ।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना मझगवां के झिन्ना बीरा गांव निवासी आलोक रिछारिया (30) बाइक से अपने दो अन्य साथी गनेशीलाल मिश्रा (50) व हरगोविंद राजपूत (40) के साथ किसी कार्य से कस्बा बेलाताल गए थे। शुक्रवार की सुबह बाइक से तीनों घर लौट रहे थे। तभी राजस्थान से श्रमिक लेकर महोबा जा रही निजी बस का चालक सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठा। बस बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गई।
पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ पहुंचाया। जहां हरगोविंद की मौत हो गई जबकि आलोक और गनेशीलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें