फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुलिस की गाड़ी से टकराए बाइक सवार, चार घायल

Wed, 18 Mar 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस की गाड़ी की टक्कर से एक बाइक में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस कर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हैं। दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना पनवाड़ी के नटर्रा गांव निवासी शिवम कुमार (21) सोमवार की शाम बाइक से पड़ोसी आशुतोष (22), विशाल (20) व शैलेंद्र (18) के साथ पेट्रोल पंप से ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में यूपी 112 पुलिस की गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक में सवार चारों युवक गिरकर घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया। इसी तरह सौरा निवासी सिद्धार्थ, डहर्रा निवासी बृजराज, टौरियापुरा निवासी भुम्मन और बड़ीहाट निवासी काशी प्रसाद अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बृजराज व भुम्मन की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर चोटें आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें