फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चला रहे एसडीएम सदर सौरभ पांडेय का अचानक पारा चढ़ गया। बाइक से गुजर रहे मासूम को रोककर एसडीएम ने थप्पड़ जड़ दिए। किशोर से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने पर एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बाइक सवार किशोर की पिटाई करते एसडीएम का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो शनिवार की शाम का बताया जा रहा है। इसमें एसडीएम सौरभ पांडेय समदनगर में पुलिस फोर्स के साथ वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग कर रहे थे। तभी समदनगर से बाइक सवार दो युवक आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो नाबालिग ने बाइक आगे बढ़ा दी। इस पर एसडीएम भड़क गए और बाइक रुकवाकर नाबालिग किशोर को दो थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। उधर, एसडीएम का कहना है कि बाइक सवार नाबालिग रोकने के बाद भी नहीं रुका और रफ्तार बढ़ा दी थी। दोनों को समझाया गया। उधर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि किसी के साथ मारपीट करना गलत है। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें