वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार व रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लागू किया गया। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। चौराहों व विभिन्न स्थानों पर सड़कों से गुजरने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की गई। मास्क न लगाने और बिना काम घूमते मिले 40 लोगों के चालान कर 8700 रुपये शमन-शुल्क वसूला गया।
एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वीकेंड लॉकडाउन के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। साथ ही सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को कड़ी हिदायत देकर घरों में रहने की अपील की गई। बावजूद इसके कई लोग अपने वाहन से बिना किसी काम के सड़कों पर निकले। पुलिस के पूछने पर वह कोई ठोस कारण नहीं बता सके। इस पर चालान कर दोबारा बिना काम घरों से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नियमों का उल्लंघन करने पर 22 वाहनों के ई-चालान किए गए। पुलिस ने लोगों को दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का संदेश दिया।