महोबा। कबरई थाना पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ने अपने नवनिर्मित मकान में चोरी की बाइकों को छिपाकर रखा था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर चोरी, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कबरई क्षेत्र के बीला उत्तर उत्तर निवासी लखनलाल अहिरवार के नवनिर्मित मकान में दबिश दी। वहां से लखनलाल, बाबू उर्फ बृजकिशोर व कमलेश अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वहां से चोरी की चार बाइकें बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने चोरी की कई घटनाएं कबूलीं ली हैं।