फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बाइक, चालक की मौत

Sun, 03 May 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊजरा गांव के पास बाइक सवार दस फुट गहरी खाई में जा गिरे। बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मध्य प्रदेश के जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम नदगांव निवासी देवीदीन (33) अपने साथी हरिद्वार निवासी लल्ला (23)  के साथ शनिवार की रात श्रीनगर से तिलक कार्यक्रम से घर लौट रहा था।

ऊजरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी के चलते बाइक अनियंत्रित होकर दस फुट नीचे खाई में जा गिरी। बाइक चालक देवीदीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लल्ला को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


खरेला प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे  के राजबहादुर (35) पुत्र रम्मा प्रजापति अपनी बहन भागवती (32), भांजे रवि (16) और शनि (12) को बाइक पर बैठाकर महामुनि गेट से बस स्टैंड जा रहा था। गेट सेे रोड पर आते ही सामने से आ रही सीओ चरखारी की बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई।

इससे बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला में भर्ती कराया गया। भागवती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें