फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबरई तिराहे पर बाइक और ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

थाना कबरई के गांव बीलादक्षित निवासी अजय कुमार (20) पुत्र दीनदयाल की महेंद्रा एजेंसी में जॉब लग जाने के कारण वह अपने साथी लखन (30) पुत्र घनश्याम के साथ अपने कागजात जमा करके मंगलवार की रात को बाइक से महोबा से वापस गांव जा रहा था। कबरई तिराहे ट्रक की तेज रोशनी के चलते वह ट्रक से ही भिड़ गया। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी लखन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद तिराहे में भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  घायल लखन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


उधर, सुभाषनगर निवासी माया (38) पत्नी कृष्ण प्रताप सड़क पार कर ही थी। तभी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें