चरखारी (महोबा)। मुस्करा-चरखारी मार्ग पर सूपा तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक जानवर से टकरा गई। हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज झांसी में उपचार दौरान मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
कस्बा चरखारी के रूपनगर निवासी नारायण (44) पल्लेदारी का काम करता था। दो दिन पहले वह बाइक से सूपा गांव गया था। घर लौटते समय तिराहे के पास सड़क पर एकाएक आए कुत्ते से टकराकर बाइक फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रविवार की देर रात इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। रजनी ने बताया कि जानवर से टकराकर बाइक गिरने से पति की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।