अजनर (महोबा)। थाना अजनर के गुंड गांव निवासी बारेलाल अहिरवार ने बताया कि उसकी दो भैंसे शनिवार की शाम खेत पर चर रही थी। तभी अचानक बारिश शुरु हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों भैंस की मौके पर मौत हो गई।
घटना में पशुपालक को करीब एक लाख रुपये की पशुधन हानि हुई है। पीड़ित ने पुलिस व राजस्व विभाग को घटना की सूचना देकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है। (संवाद)