चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के गोवर्द्धन्नाथजू मेले में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट दंगल का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कुश्ती के रोचक मुकाबले हुए। आगरा के भूरा पहलवान व राजस्थान के विवेक को हरा दिया।
कानपुर के भूरा पहलवान ने दिल्ली के आशीष को पटकनी दी। मथुरा के श्याम पहलवान ने राजस्थान के विवेक, हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा पहलवान ने ग्वालियर के बादशाह को हराया। अंतिम मुकाबला बाबा पहलवान अयोध्या व भीम पहलवान ग्वालियर के बीच हुआ। अंतिम क्षणों में बाबा पहलवान ने जीत दर्ज की जबकि दो मुकाबले बराबरी पर छूटे। वहीं, खुशी पहलवान कानपुर व इटावा की पूनम के बीच हुआ मुकाबला रोचक रहा। इसमें पूनम पहलवान ने खुशी को पटकनी दी।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, छविलाल वर्मा, पीयूष खरे, विनोद खटीक, अंशुल यादव, जीतू यादव, मानवेंद्र सिंह, गजेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत आदि मौजूद रहे।