फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत सिंह अध्यक्ष तो राजकुमार निर्विरोध बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता भारत सिंह यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए जबकि राजकुमार श्रीवास्तव निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अब महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जिसके लिए 16 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन कुलपहाड़ की चुनाव प्रक्रिया बीते एक सप्ताह से चल रही है। जिसका चुनाव 16 दिसंबर को होना था। अध्यक्ष पद के लिए भारत सिंह यादव, जमुना प्रसाद सोनी व मोहम्मद शाकिर खान ने आवेदन किया था लेकिन आपसी सहमति के आधार पर मोहम्मद शाकिर व जमुना प्रसाद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे भारत सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बने। महामंत्री पद पर सहमति न बन पाने के चलते तीन प्रत्याशी खेमचंद्र कुशवाहा, राकेश खरे व देवेंद्र शुक्ला के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद पर विनोद मिश्रा निर्वाचित हुए।
निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी व समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। महामंत्री पद पर अब 16 दिसंबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एसडीएम श्वेता पांडे, तहसीलदार संजीव राय समेत तमाम अधिवक्ताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें