फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई भामाशाह की जयंती

विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 18 परिचय-भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
महोबा। सपा व्यापार सभा की ओर से दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान संगठित व्यापार अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह का त्याग, समर्पण व राष्ट्रभक्ति का इतिहास हम सबके लिए प्रेरणादायी है। व्यापारियों को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। हल्दी घाटी के युद्ध में दानवीर भामाशाह ने अपनी सारी संपत्ति दान दे दी थी। वक्ताओं ने राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी प्रकरण पर भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि दान पेटी से करोड़ों की चोरी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर भगवती साहू, गल्ला व्यापारी शारदा प्रसाद साहू ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, व्यापारी रमेश अग्रवाल, बाबू मंसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्राण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें