फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जागरूक रहने और जागृत करने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के शिक्षक, छात्र और अभिभावक लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। अभिभावकों ने जागरूक रहने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के पुरातन छात्र परिषद ने कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि लॉकडाउन में छात्र जहां हैं वहीं रहें। सड़कों पर न घूमें और न ही एक जगह एकत्रित हों। नवोदय महाविद्यालय पचपहरा के प्राचार्य उमाकांत त्रिपाठी ने सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

वहीं राजकीय हाईस्कूल सिंघनपुर बघारी के प्रधानाचार्य बृजपाल कुटार ने लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना से बचाव की जरूरत बताई। खरेला में काशी प्रसाद इंटर कॉलेज के शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा घरों में रहें। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक सिंह ने बच्चों से घर में रहकर पढ़ाई जारी रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें