फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11,018 श्रमिकों व 1,270 दिहाड़ी मजदूरों के खातों में पहुंचे एक हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन को लेकर शासन ने गरीबों व श्रमिकों के लिए त्वरित योजना के तहत राहत पहुंचाने का एलान किया है। इसका लाभ लाभार्थियों को मिलने लगा है। जिले में 11,018 श्रमिकों व 1,270 दिहाड़ी मजदूरों के खातों में एक हजार रुपये भेजे गए हैं। साथ ही विधवा, वृद्घा व दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को दो माह का अग्रिम भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश तिवारी ने बताया कि आपदा राहत योजना के तहत 21,202 पंजीकृत श्रमिकों में से 11,018 श्रमिकों व 1,270 दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये खाते में भेजे गए हैं। शेष श्रमिकों को एक से दो दिन में यह धनराशि प्राप्त हो जाएगी।
डीएम ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के 32,998, निराश्रित व विधवा पेंशन के 12,300 और दिव्यांग पेंशन के 5,443 लाभार्थियों को दो माह की अग्रिम पेंशन एक हजार रुपये दिए जा चुके हैं। खाद्यान्न वितरण योजना के तहत 1,79,201 कार्डधारकों में से 48,879 अन्त्योदय, पंजीकृत श्रमिक, मनरेगा मजदूर व अन्य दिहाड़ी मजदूर कार्ड धारकों को एक माह का नि:शुल्क राशन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें