फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास की किश्त न आने पर लाभार्थियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डूडा विभाग की मनमानी के चलते केंद्र सरकार की गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल रहा है। शहर के अलावा, कस्बा कबरई व कुलपहाड़ में एक साल बाद भी दूसरी और तीसरी किश्त न आने से लाभार्थी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को लाभार्थियों ने डीएम को ज्ञापन देेकर अधूर पड़े आवास पूरे करने के लिए दूसरी व तीसरी किश्त दिलाए जाने की मांग की और 28 फरवरी तक किश्त न मिलने पर अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कबरई के एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सभी लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम है। कई बार जांच के बावजूद किसी की दूसरी या किसी की तीसरी किश्त आजतक नहीं आई। छह माह से लाभार्थी डूडा विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं। आरोप है कि कस्बे में कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां एक ही परिवार के पांच-पांच सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। साथ ही समय से विभाग को सुविधा शुल्क देने पर उनके खाते में धनराशि भेज दी जाती है। 28 फरवरी तक किश्त न मिलने पर लाभार्थियों ने अनशन करने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने डूडा विभाग के एपीओ को जल्द से जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। साथ ही, किश्त न पहुंचने के बावत जवाब भी मांगा। ज्ञापन देने वालों में विद्यारानी, रामअवतार, लीला, संतोष, रामनाथ, जयदेवी समेत एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें