विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपते अतिथि। संवाद
- फोटो : विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपते अतिथि। संवाद
पनवाड़ी (महोबा)। नेहरू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे अलीपुरा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बेलाताल व पनवाड़ी की टीम के बीच हुआ। बेलाताल ने छह विकेट से जीत दर्जकर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
फाइनल मुकाबले की शुरूआत प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। टॉस जीतकर एकता क्रिकेट क्लब पनवाड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में टीम ने नौ विकेट खोकर 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेलाताल की शुरुआत शानदार रही। बेलाताल ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे बेलाताल छह विकेट से विजेता बनी। सर्वाधिक 27 रन बनाने और दो विकेट लेने पर पर बेलाताल के खिलाड़ी हन्नू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अलीपुरा प्रधान के प्रतिनिधि बबलू रावत व जल पुरुष राजू मिश्रा ने विजेता को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पीडी महान, संतोष अग्निहोत्री, दुष्यंत सोनी, आशीष सोनी, शैलू यादव, हरिकांत नायक आदि मौजूद रहे।