फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख मांगने वाली महिला को बच्चा चोर समझकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम पवा में भीख मांगने वाली महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में महिला बांदा शहर की बलखंडी नाका निवासी भीख मांगने वाली पाई गई। उसे थाने में तीन घंटे बैैठाने के बाद छोड़ दिया गया। जिले में इस समय बच्चों के चोर गिरोह के घूमने की अफवाहों से अभिभावक सहमे हुए हैं। तमाम अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे है। कोई भी संदिग्ध महिला या पुरुष नजर आने पर लोग बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर मारपीट कर देते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पवा में एक पार्वती नाम की महिला संदिग्ध हालात में घूमती नजर आई। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर उसने सूपा निवासी बताते हुए अपने को भीख मांगने वाली बताया। इसके बाद वह मुन्ना यादव के यहां भीख मांगने पहुंच गई। भीख मांगने के लिए महिला मकान के अंदर चली गई। जहां पर महिलाएं अकेली थीं। महिलाएं उसे बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर चिल्लाने लगी। तभी आसपास के लोग दौड़ पड़े और महिला की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इससे गांव में दो घंटे तक माहौल गरम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाना श्रीनगर ले आई और उसके बताए हुए पते पर जानकारी कराई गई। महिला के भीख मांगने की जानकारी स्पष्ट हो जाने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें