फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद को बढ़े हाथ

विज्ञापन
कापी कमिताबें लेकर स्कूल जाती सोनिया - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। अनाथ बेटी की आर्थिक तंगी के चलते छूट रही इंटरमीडिएट की पढ़ाई को बरकरार रखने के लिए कस्बे के लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। हरवंश राठौर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने छात्रा की प्रवेश फीस, स्कूल फीस और बोर्ड परीक्षा फीस अपने पास से भर दी। एक मेडिकल स्टोर संचालक और टीचर ने कापी-किताबों का इंतजाम कर दिया। एक चिकित्सक ने स्कूल आने-जाने के लिए नई साइकिल मुहैया करा दी। बीच में पढ़ाई छोड़ रही छात्रा अब अपने सपनों को साकार करेगी।
विज्ञापन

विकासखंड जैतपुर के ग्राम बिहार निवासी सोनिया के सिर से मां-बाप का साया बचपन में ही उठ गया था। ढाई साल की सोनिया के अनाथ हो जाने पर उसके बुआ-फूफा उसे अपने गांव थुरहट ले आए थे। जहां पर उसकी परवरिश करने के बाद पहले गांव के परिषदीय विद्यालय में शिक्षा दिलाई। इसके बाद हरवंश राठौर इंटर कॉलेज में दाखिला कराया। 2019 में सोनिया ने कक्षा 11 की परीक्षा पास की। अब उसे इंटरमीडिएट में प्रवेश लेना था। दो साल से सूखा पड़ जाने के कारण पहले रबी की फसल बर्बाद हो गई और इस साल खरीफ की फसल भी सूख गई। जिससे सोनिया के परिजनों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई।
सोनिया के परिजनों ने दिल्ली पैसा कमाने के बाद अगले साल प्रवेश कराने और फीस जमा करने की बात कही। यह बात हरवंश इंटर कालेज के एक शिक्षक मुजीब खान को पता चली। उसने अपने साथी मेडिकल स्टोर संचालक कृष्णकांत सोनी के साथ मिलकर छात्रा की कॉपी-किताबों का इंतजाम कर दिया और इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरजाशंकर ने प्रवेश, स्कूल और बोर्ड फीस अपने पास से भर दी। इंग्लिश कोचर अतुल और आनंदी ने अपने यहां फ्री कोचिंग कर दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक राजेश वर्मा ने छात्रा के स्कूल आने-जाने के लिए नई साइकिल मुहैया करा दी है। पढ़ाई न छूटने से अब छात्रा काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें