फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से पहले सपाइयों ने किया अर्जुन सहायक परियोजना का उद्घाटन

विज्ञापन
अर्जुन बांध पर फीता काटते जिलाध्यक्ष व सपाई। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन का पुख्ता बंदोबस्त धरा रह गया, जब समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रान सिंह व पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अर्जुन बांध पहुंचकर अर्जुन सहायक परियोजना का फीता काट दिया। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने सपाइयों बैनर छीन लिए और उनको हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ता सपा का काम बोलता है के नारे लगाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, माधुरी श्रीवास, शिवपाल यादव ने चतुराई के साथ कार्यकर्ताओं के साथ अर्जुन बांध पहुंचकर फीता काट दिया। पीएम ने बाद में कार्यक्रम स्थल से रिमोट का बटन दबाकर परियोजना का लोकार्पण किया। इधर, भाजपाई प्रधानमंत्री की सभा में बैठे उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। उधर, सपाइयों ने शिवपाल यादव के आवास पर एकत्र होकर रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव का कहना है कि इस परियोजना का शुभारंभ पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने किया था।
जब अखिलेश सत्ता में आए तो उन्होंने इस परियोजना के लिए धन आवंटित कर इसको आगे बढ़ाया। यह परियोजना समाजवादियों की देन है। वहीं चुनावी तैयारी में भाजपा ने बुंदेलों को चुनावी सौगात देकर बिसात बिछाई है। इस मौके पर दिनेश राजपूत, रोहित यादव, भागीरथ यादव, माधुरी श्रीवास, रामकुमार ,सुरजीत, ज्योति वर्मा शोएब हाशमी, इकबाल मोहम्मद, मानेंद्र राजपूत, महेंद्र अनिल, मनोज, अभिषेक यादव आदि रहे।

कोतवाली चरखारी में पुलिस हिरासत में सपाई।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें