फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नए साल में साइबर ठगों से रहें सतर्क, ‘हैप्पी न्यू ईयर मैसेज से खाली हो सकता है खाता

Thu, 01 Jan 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नए साल के आगमन के साथ ही साइबर ठगी की घटनाओं में वृद्धि की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी नववर्ष के अवसर पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार 'हैप्पी न्यू ईयर' के नाम से भेजे जाने वाले आकर्षक डिजाइन वाले मैसेज, ई-कार्ड और लिंक्स के जरिए लोगों को जाल में फंसाए जाने की आशंका है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान नंबर से आने वाले संदिग्ध संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें।
विज्ञापन



साइबर ठगों के नए तरीके और बचाव



एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की भरमार रहती है। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग 'हैप्पी न्यू ईयर', ग्रीटिंग कार्ड, वेडिंग इनविटेशन या ई-चालान के नाम से फर्जी एपीके फाइलें या लिंक भेजते हैं। ये लिंक या फाइलें व्यक्तिगत जानकारी, जैसे पैन कार्ड और आधार कार्ड, मांगने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। साइबर पुलिस के अनुसार, ऐसे किसी भी लिंक या ई-कार्ड पर क्लिक करने से मोबाइल हैक हो सकता है। इससे आपकी निजी जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच जाती है और मिनटों में आपके बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं।



एपीके फाइलों से रहें दूर



बधाई संदेशों के साथ भेजी जाने वाली एपीके फाइलों को डाउनलोड करने से मोबाइल पूरी तरह से अपराधियों के नियंत्रण में चला जाता है। इसके माध्यम से वे आपके फोटो, वीडियो, ओटीपी और बैंकिंग डेटा तक पहुंच सकते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए, अनजान लिंक पर क्लिक न करें। केवल प्ले स्टोर या आईओएस स्टोर से ही विश्वसनीय ऐप डाउनलोड करें। किसी के साथ भी अपनी बैंकिंग डिटेल या ओटीपी साझा न करें। लुभावने ऑफर या लालच में न आएं। अपने मोबाइल में मजबूत पासवर्ड और टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें