फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को बंधक बना बैट्री लूटी

Wed, 12 Aug 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने अलीपुरा बीएसएनएल टावर में घुस कर गार्ड को पीटकर बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और चार लाख की बैट्री व अन्य समान लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने उसके हाथ पैर खोलकर मुक्त कराया। गार्ड ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में बीएसएनएल के टावर में गार्ड सुरजीत कुमार तैनात है। वह रात में ड्यूटी पर था, तभी आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने टावर में घुसकर गार्ड को बंधक बना लिया और उसको  बंदूक की बटों और लाठी डंडों से पीट कर करीब चार लाख रुपये की बैटरियां लूट ले गए। बदमाशों ने दहशत फैलाने को हवाई फायरिंग भी की, जिससे गार्ड बुरी तरह सहम गया। बाद में सशस्त्र बदमाशों ने गार्ड के हाथ पैर बांधकर कमरे में डाल दिया। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गार्ड के हाथ पैर खोलकर उसे मुक्त किया। पीड़ित गार्ड सुरजीत कुमार ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है, दूरसंचार विभाग महोबा के एसडीओ मयंक कुमार गुप्ता का कहना है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

दो साल में तीन बार हुई टावर में लूट
दो साल के अंदर अलीपुरा बीएसएनएल टावर में तीसरी बार बैटरी बैंक की लूट हुई है, लेकिन पुलिस ने एक भी बार रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिससे अब इस टावर में ड्यूटी करने से गार्ड कतराने लगे हैं। हालत यह है कि आए दिन टावरों में हो रही मारपीट, लूट की घटनाओं से गार्ड सहमें हुए हैं। दूरसंचार विभाग के एसडीओ ने बताया कि अलीपुरा टावर में 13 जुलाई 2013 को सशस्त्र बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद 4 अप्रैल 2014 को भी लूट की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें