फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कीरत सागर के किनारे होगी बैरिकेडिंग, लगेंगे कैमरे

विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 12 परिचय-निरीक्षण में कीरत सागर तालाब के किनारे बेरीकेडिंग लगाने के निर्देश देत
विज्ञापन
महोबा। शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर 29 अगस्त से लगने वाले कजली मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को डीएम गजल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह ने अधिकारियों के साथ कीरत सागर तट का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका कार्यकारी अधिकारी अवधेश कुमार को कजली विसर्जन स्थल की सफाई कराने, तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आल्हा मंच पर लाइट लगाए जाने और मंच के पीछे सफाई कराने को कहा। कहा कि मेला स्थल पर बिजली की समुचित व्यवस्था की जाए। सांस्कृतिक मंच के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाए। मेले में लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित कराया जाए ताकि मेला प्रेमियों को निकलने में कोई परेशानी न हो। यहां पर एडीएम इंद्रनंदन सिंह, सीडीओ बलराम कुमार, एएसपी वंदना सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, डीपीआरओ सीके वर्मा, यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

मेले में पांच स्थानों पर होगी पार्किंग व्यवस्था
कजली मेले में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पांच स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह ने बताया कि कजली मेले को लेकर कीरत सागर के दूसरे गेट के सामने मोक्षधाम मैदान पर, झलकारी बाई तिराहे के दोनों ओर, चरखारी बाईपास मार्ग पर खाली स्थान, राठ रोड पर खाली स्थान व मकुंदलाल कॉलेज के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 22 अगस्त को खुली बोली के आधार पर पार्किंग ठेके आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें