फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का काम छह दिसंबर तक चलेगा। आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 16 दिसंबर को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी शरद रावत ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, गिरीश कुमार पटैरिया व रघुवीर सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकनपत्र जमुना प्रसाद सोनी, भारत सिंह यादव व मो. शाकिर ने खरीदा। महामंत्री पद के लिए देवेंद्र कुमार शुक्ला व राकेश कुमार खरे ने नामांकन पत्र खरीदे। सोमवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का काम होगा। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को नामांकनपत्रों की जांच व आठ दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 16 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन दोपहर बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें