इंडियन बैंक खन्ना में चस्पा किया नोटिस
- फोटो : MAHOBA
महोबा/ खन्ना। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर की गई जांच में बैंक मैनेजर समेत 26 पॉजिटव पाए गए हैं।
इलाहाबाद बैंक की शाखा खन्ना में बैंक मैनेजर व दो फील्ड ऑफिसर कोरोना पॉजीटिव निकलने से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आते बैंक में ताला लगा दिया गया है और सूचना चस्पा कर दी गई कि बैंक कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बैंक का कार्य बाधित रहेगा। बैंक पहुंचे ग्राहकों को बिना जमा निकासी के वापस लौटना पड़ा। बैंक परिसक को सैनिटाइज किया गया है। सीएमओ डॉ. मनोज कान्त सिन्हा ने बताया कि 26 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सक्रिय केस 126 हो गए हैं।