कुश्ती में दांवपेंच दिखाते पहलवान
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विराट दंगल के दूसरे दिन सहस्त्र श्री गोवर्धन्नाथ मेला मैदान पर दूर दराज से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। बांदा के स्माइल ने मधुवन के यदुवीर को धूल चटाई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा कुश्तियां बराबरी पर छूटी।दंगल की शुरूआत उपजिलाधिकारी मृदुल चौधरी व पालिका
अध्यक्ष प्रतिनिधि मुईनुद्दीन और सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने दिल्ली के पहलवान अशोक फौजी व महाराष्ठ के अरविंद पहलवान का हाथ मिलवाकर कराई। इसमें दिल्ली के अशोक पहलवान ने महाराष्ट्र के अरविंद को चित कर दिया। बांदा के स्माइल ने मधुवन के यदुवीर को दांवपेंच दिखाकर दो मिनट में
धूल चटा दी।पंजाब के मोनू पहलवान ने राजस्थान के ओमवीर को पांच मिनट में चित कर दिया। गुढ़ा के कपिल पहलवान ने चंड़ीगढ़ के पहलवान रामखिलावन को हराया। बनारस के अक्षय पहलवान और करनाल के वसुधीर के साथ दिल्ली के अशोक पहलवान और पंजाब के राजू पहलवान की कुश्ती बराबर पर रही। निर्णायक की भूमिका बांदा जिले के मुहम्मद रफीक उर्फ कालीघटा और रशीद उर्फ घनघोर घटा रहे।