फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के साथ नाइंसाफी कर रही सपा-प्रदेश महामंत्री

Sun, 20 Nov 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
सम्मेलन में युवाओं में जोश भरते प्रदेश महामंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि  प्रदेश में छह लाख से अधिक पद विभिन्न विभागों में खाली पड़े हैं। प्रदेश सरकार खाली पदों को न भरकर युवाओं के  साथ नाइंसाफी कर रही है। इससे निराश युवाओं ने विधानसभा चुनाव में सपा सरकार को सबक सिखाने की ठान ली हैै। अब युवा ही
विज्ञापन


प्रदेश में परिवर्तन लाएगा। प्रदेश महामंत्री रविवार को शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलन की तैयारी पिछले छह माह से चल रही है। यहां पर जिले के प्रत्येक बूथ से 20 यूथ उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी

की योजनाओं को धरातल पर ले जाने का कार्य बूथ का कार्यकर्ता करता है। हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को सभी सुख सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। भाजपा उसी लाइन में काम कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सुकन्या योजना,
विज्ञापन


मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप योजना से लोगों को खासा लाभ मिला है।जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने आये हुए पदाधिकारियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी रामकिशोर, नगर पालिका परिषद महोबा की चेयरमैन

पुष्पा अनुरागी, देवेंद्र शुक्ला, नीरज रावत आदि ने विचार व्यक्त किए। इससे पहले भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, पुष्पा अनुरागी ने मुख्य अतिथि को तलवार और स्मृति चिंह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें