फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बालेंद्र अध्यक्ष व राजेंद्र बने जिला अधिवक्ता समिति के महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अधिवक्ता समिति का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। देर शाम मतगणना के बाद परिणाम जारी किया गया। जिसमें बालेंद्र पाराशर ने अध्यक्ष और राजेंद्र तिवारी ने महामंत्री पत्र पर जीत दर्ज की। परिणाम जारी होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अधिवक्ता साथी ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर झूमे।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता समिति में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। देर शाम जारी परिणाम में अध्यक्ष पद पर बालेंद्र पाराशर को 318 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी रामसजीवन 251 वोट हासिल किए। इससे बालेंद्र 67 वोटों से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कांशीराम राजपूत ने 282 वोट हासिल कर जीत दर्ज की जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विवेक कुमार को 281 वोट प्राप्त हुए। महज एक वोट से वह हार गए। महामंत्री पद के लिए राजेंद्र तिवारी को विजयी घोषित किया गया।

उन्हें 395 वोट मिले और निकटतम प्रतिद्वंदी बल्देव प्रसाद रैकवार को 174 वोट मिले। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष तिवारी को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 317 वोट प्राप्त हुए जबकि दूसरे नंबर के प्रत्याशी संदीप कुमार को 249 वोट मिले। मनीष तिवारी 68 वोट से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश सिंह विजयी घोषित हुए। सदस्य जूनियर पद के तीन पदों पर आशीष विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार व भरत कुमार को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


मतगणना चुनाव अधिकारी केशवचंद्र शुक्ला, कामता शरण श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल द्विवेदी और अवधेश गुप्ता की देखरेख में हुई। चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 611 थी और 573 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों को मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें