फोटो 20 एमएएचपी 14 परिचय-दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान। संवाद
महोबा। कस्बा महोबकंठ के सिद्धबाबा मेले में मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने दांवपेंच दिखाएं। नेपाल के बबलू पहलवान ने प्रयागराज के मनोज को पटकनी देकर कुश्ती जीती। दंगल देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
दंगल का शुभारंभ दीपेंद्र पटेल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती मैनपुरी के देवेंद्र पहलवान और चरखारी के जितेंद्र के बीच हुई। दस मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद देवेंद्र पहलवान विजेता बनें। अन्य मुकाबलों में खरेला के बबलू पहलवान को हमीरपुर के कल्याण ने हराया। मुन्ना टाइगर पहलवान को नेपाल के देवेंद्र थापा ने चित किया। खरेला के बबलू को बुड़ेरा के बब्बू पहलवान ने चित किया। प्रयागराज के मनोज पहलवान ने जालौन के संतोष को हराया। इस मौके पर प्रधान अनूप पटेल, राजेश पटेल, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।