महोबा। शहर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को इंटेक चेप्टर संस्था के तत्वावधान में नेशनल हैरिटेज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आयुष्मान शर्मा और अर्चित पालीवाल की टीम ने जीत दर्ज की। जो राज्यस्तर पर प्रतिभाग करेंगी।
संस्था के संयोजक प्रमोद पालीवाल ने भारतीय धरोहरों की रक्षा करने के लिए आवश्यक प्रयासों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 100 छात्र-छात्राओं की 50 टीमें बनाई गईं। सेमीफाइनल राउंड में चार टीमें बचीं। इसके बाद फाइनल राउंड में आयुष्मान शर्मा व अर्चित पालीवाल की टीम विजेता बनी। यह टीम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर पर समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, अश्वनी पालीवाल, शरद तिवारी दाऊ, अविनाश पालीवाल आदि मौजूद रहे।