बाबा जय गुरूदेव संगत के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर नशा और मांसाहार त्यागने और गायों की रक्षा के प्रति जागरूकता की अलख जगाई।
बाबा जय गुरुदेव संगत के जिला प्रमुख भारत सिंह के नेतृत्व में रविवार को शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताआें ने नशा और मांसाहार त्यागने के प्रति लोगों को जागरूकता की अलख जगाई ।
गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देेने की मांग की। रैली में कार्यकर्ता गौहत्या करने वालाें को फांसी दो के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली शहर के प्राइवेट बस स्टैंड, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार और ऊदल चौक से गुजरी।
कार्यकर्ताआें ने विदेशी बैंकों में जमा धन वापस लाने, शाकाहारी बन कर परमात्मा का ध्यान करने का भी आह्वान किया।