फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर परखी मास्क व सेनेटाइजर की उपलब्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार चौबे ने शुक्रवार को शहर के अनुपम मेडिकल स्टोर, बिलथरे डिस्ट्रीब्यूटर व आयुष मेडिकल स्टोर चरखारी का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिटाइजर, मास्क व औषधि की उपलब्धता देखकर इसे बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जमाखोरी न करने की सख्त हिदायत दी। एक मेडिकल स्टोर में 10 माह पूर्व दवा के भरा गया नमूना फेल होने पर उसकी बिक्री रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शहर के बिलथरे डिस्ट्रीब्यूटर के निरीक्षण में ड्रग इंस्पेक्टर को फर्म स्वामी करुणेश मौजूद मिले। यहां सैनिटाइजर, डिटॉल सेवलान, स्प्रिट सॉल्यूशन व मास्क की उपलब्धता पाई गई। अनुपम मेडिकल स्टोर पर फार्म स्वामी अनिल कुमार पुरवार मौजूद मिले। निरीक्षण में सैनिटाइजर उपलब्ध मिला। अनुपम मेडिकल स्टोर से पिछले साल मई में एडमोल एसपी टेबलेट का नमूना लिया गया था। नमूना फेल होने पर नोटिस जारी कर औषधि की बिक्री रोक कर उसका सेल परचेस विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आयुष मेडिकल स्टोर पर फर्म स्वामी के भाई अजय कुमार मौजूद मिले। जिन्हें मेडिकल पर मौजूद दवाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने कोरोना को लेकर मेडिकल स्टोर में जरूरी दवाओं के साथ मास्क व अन्य सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण किए जा रहे हैं। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण से मेडिकल संचालकों में हडकंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें