फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कभी भी हो सकते विधानसभा चुनाव, तैयारी रखें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। भाजपा के कानपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत के पहली बार मंगलवार को चरखारी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव कभी भी हो सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी बनाए रखें। उम्मीदवार कौन होगा, इसकी चिंता पार्टी पर छोड़ दें। पार्टी जो भी उम्मीदवार घोषित करेगी, उसे जिताने का संकल्प लें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सबसे पहले पनवाड़ी पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, आशीष साहू व संतोष कुशवाहा ने उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ मजबूत करें। भरवारा गांव में अरुण तिवारी, माधव राजपूत व सुगिरा में चतुरसेन तिवारी ने स्वागत किया। कुलपहाड़ बस स्टैंड पर मंडल अध्यक्ष माधव कुशवाहा ने समस्त कार्यकारिणी के साथ स्वागत किया। गोंदी चौराहा पर मंडल अध्यक्ष अजनर सुरेंद्र राजपूत ने स्वागत किया।
लारपुर में सुनील चंदेल, जेपी सोनी और सूपा में मथुरा शर्मा व मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने स्वागत किया। बाद में उनका काफिला कस्बा चरखारी की ओर निकल गया। यहां पर कमलेश, सुनील नगायच, उमाकांत लोधी, मृत्युंजय प्रताप, माधव कुशवाहा, चतुरसेन, ज्वाला विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें