फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Sat, 20 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के ग्राम अनघौरा में पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक को दबोचा है। जबकि दो लोग भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। मौके से बने व अधबने तमंचों के साथ ही असलहा बनाने के औजार व सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है। 
विज्ञापन


ग्राम अनघौरा में पिछले कई महीनों से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ला व एसएसआई रमेश पटेल ने पुलिस टीम के साथ ग्राम अनघौरा में हीरा सोनी के मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर हीरा सोनी का भतीजा बबलू व एक अन्य कारीगर कृष्णा भागने में सफल हो गया।

जबकि पुलिस ने असलहा फैक्ट्री संचालक हीरा सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो देशी बंदूकें, एक तमंचा, दो अधबने तमंचे और असलहा बनाने के औजार व सामग्री बरामद किया है। एसपी ने बताया कि अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें