फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गईं अष्टधातु की मूर्तियां बरामद

Wed, 24 Jun 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रायकोट मंदिर से चार दिन पहले चोरी की गईं राम जानकी और लड्डू गोपाल की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां पुलिस ने महंत के भतीजे के घर से बरामद की और भतीजे को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

20 जून को रायकोट मंदिर के कपाट एवं गर्भग्रह का द्वार खुले हालत में होने के कारण रामजानकी एवं लड्डू गोपाल की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां बदमाशों ने चोरी कर ली थी। मंदिर के महंत जगन्नाथ प्रसाद गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस मूर्ति चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए गुपचुप तरीके से लगी हुई थी। पुलिस अधीक्षक केके गहलोत के निर्देशन पर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला, उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ, श्याम सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रमेंद्र कुमार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने महंत जगन्नाथ  प्रसाद के भतीजे भवानी शंकर पुत्र शिवमंगल को रामकुंड शिव मंदिर के बगल में बने कमरे में जमीन में गड़ी मूर्तियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें