फोटो 09 एमएएचपी 06 परिचय-कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जतातीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
महोबा। एनएचएम के तहत कर्मियों का संविलियन करने, सेवानिवृत्त के बाद पेंशन राशि का भुगतान किए जाने, अस्पतालों में विश्रामस्थल की व्यवस्था किए जाने आदि मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता आंदोलित हो गई हैं। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 20 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे को सौंपकर मांगों का निस्तारण कराने की मांग की।
महासंघ की महामंत्री गीता कटारे के नेतृत्व में सीतादेवी, देवकी, नीलम, मालती, जयदेवी आदि ने कलक्ट्रेट में एकत्र होकर नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंपे ज्ञापा। पद के अनुसार न्यूनतम 18 हजार से लेकर 36 हजार वेतन करने, कार्यरत कर्मचारियों का पदोन्नति कैडर बनाए जाने, समान पारिश्रमिक राशि भुगतान किए जाने, एनएचएम के तहत कर्मियों का संविलियन करने, सेवानिवृत्त के बाद पेंशन राशि का भुगतान किए जाने, ईपीएफ व ईएसआई के दायरे में लाए जाने, दुर्घटना या सामान्य मौत पर पांच लाख रुपये मुआवजा राशि किए जाने आदि की मांग की है।
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष कपिल कश्यप, इफ्तेखार खान, नीतू गुप्ता, शशि, सायरा खातून, विनीता, सावित्री, अर्चना, पार्वती आदि मौजूद रहे। उधर, आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आशा शुक्ला के नेतृत्व में आशाओं ने विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम गजल भारद्वाज को सौंपा।