फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना के खेत में आग से फसल राख

Wed, 20 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आग से जली गन्ना की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना महोबकंठ के ग्राम गड़ौरा में आग लगने से लाखाें रुपये की गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश के चलते फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना महोबकंठ में तहरीर दी गई।
विज्ञापन



गड़ौरा गांव निवासी लालदिवान और चरनसिंह अहिरवार के पास चार बीघा जमीन है। लालदिवान और चरनसिंह ने  इसमें गन्ना की पौध लगाई थी। सूखे के चलते दोनों परिवार रात दिन फसल की रखवाली कर सिंचाई में जुटे रहते थे। कड़ी मेहनत के बाद फसल तैयार हुई।

सोमवार की रात को गन्ने के खेत में आग लग गई। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान आग बुझाने लगे। इस बीच लपटों ने पड़ोसी किसान चरनसिंह अहिरवार के  खेत में खड़ी गन्ने की फसल को भी चपेट में ले लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लालदिवान ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें