फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में मेहेर बाबा के जयकारे

Wed, 20 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मेहेर बाबा की शोभायात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवतार मेहेर बाबा की भव्य शोभायात्रा मंगलवार को विमला देवी पासवान के निवास परिसर से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में  महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। शोभायात्रा के दौरान अवतार मेहेर बाबा के जयकारे गूंजते रहेे।
विज्ञापन


कस्बे में दोपहर बाद करीब तीन बजे मेहेर बाबा की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह पठावापुरा से टैरियापुरा, बस स्टैंड, बाजार, किशोरगंज से होते हुुए पठवापुरा पहुंची। शोभायात्रा में भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा में  शामिल आधा दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

रात में कार्यक्रम स्थल पर प्रेम समारोह का आयोजन किया गया। यहां डा. महेंद्र, राकेश, मनोज वर्मा आदि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। लक्ष्मी देवी, प्रभा देवी, ममता देवी ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम आयोजक इंद्रपाल और जमुनीबाई ने भक्तों और कलाकारों का आभार जताया। यहां पूरी रात कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें