फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गर्मी बढ़ते ही लिवर-आंत में सूजन के मरीज दोगुने

विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 04 परिचय-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डाॅ. गुलशेर अहमद। संवाद
विज्ञापन
महोबा। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, लिवर और आंत सूजन के दो गुना मरीज पहुंच रहे हैं। एक पखवाड़े पहले तक जहां इन मरीजों की संख्या 20 थी। अब उनकी संख्या बढ़कर 40 पहुंच गई है। इसके अलावा बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों की मरीजों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 700 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में से करीब 40 फीसदी मरीज पेट की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। डायरिया से शरीर में पानी व नमक की कमी हो रही है। डायरिया के बाद लिवर और आंत सूजन के मरीजों में दोगुना इजाफा हुआ है। पहले जहां 20 मरीजों को देखते थे, अब यह संख्या 40 पहुंच गई है। ऐसे मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन



ऐसे करें बचाव

-दो-तीन घंटे बाहर रहें तो पानी साथ ले जाएं।
-पानी खूब पीएं, शरीर में पानी की कमी न होने दें।
-शिकंजी बनाकर पिएं तो बेहतर है।

-बासी खाना न खाएं, सादा खाना लें।
-पैक्ड खाना व खुले बिक रहे खाद्य पदार्थ खाने से बचें।
-बच्चों को दस्त होने पर ओआरएस घोल दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें