फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सर्दी बढ़ी तो साइनस के मरीजों की संख्या में वृद्धि

Sun, 23 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 16- जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को देखते ईएनटी चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्दी ने अब लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। जिले में साइनस और सांस संबंधी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की नाक, कान, गला ओपीडी में रोजाना 60-70 मरीज इलाज कराने आते हैं। इनमें ज्यादातर नाक बंद होने, सिरदर्द, चेहरे में दर्द, आंखों में भारीपन और नाक से पानी बहने जैसी शिकायतों के साथ इलाज कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को डॉक्टरों ने बताया कि ठंडे मौसम में हवा की नमी कम हो जाती है, इससे नाक और गले की नलिकाएं सूख जाती हैं। इस कारण साइनस कैविटी में बलगम जम जाता है, जो संक्रमण को बढ़ाता है। कई मरीजों में यह समस्या एलर्जी, प्रदूषण और धूल के संपर्क में आने से और गंभीर हो जाती है।

वहीं, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विकास यादव ने बताया कि साइनस की समस्या आम है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह साइनोसाइटिस का रूप ले लेती है। इससे रोगी को महीनों परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जिन लोगों को पहले से एलर्जी, दमा या नाक में टेढ़ी हड्डी की समस्या है, उन्हें सर्दी के मौसम में विशेष सतर्कता रखनी चाहिए।
विज्ञापन

-

लंबे समय तक समस्या रहने से हो सकता दमा

सर्द हवाओं में नाक की झिल्लियों में सूजन आ जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। यह समस्या लंबे समय तक बनी रहने पर कान में संक्रमण, सांस फूलना, सूंघने की क्षमता कम होना और आंखों में सूजन जैसे जटिल लक्षण भी सामने आ सकते हैं। साइनस और एलर्जी की समस्या को समय रहते यदि न ठीक किया जाए तो यह मर्ज दमा के रोग में बदल जाता है।
-

साइनस समस्या के लक्षण

आपको लगातार सिरदर्द महसूस हो सकता है, खासकर सुबह उठते समय। यह रात भर आपके साइनस में जमाव और दबाव के कारण हो सकता है। आपको अपने चेहरे के कुछ खास हिस्सों में भी दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। अन्य लक्षणों में भरी हुई नाक और गाढ़ा, पीला बलगम शामिल है। जो इस बात का संकेत है कि आपका शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा है। आपको सूंघने या स्वाद लेने की क्षमता भी कम हो सकती है, जो साइनस की समस्या का एक और आम लक्षण है।
विज्ञापन

-

इन बातों का रखें ध्यान

- ठंडे मौसम में सिर और नाक ढककर रखें।
- धूल, धुआं और तेज खुशबू से दूर रहें।
- भाप (स्टीम) नियमित लें।
- नाक को नम रखने के लिए सलाइन वॉटर का उपयोग करें।
- दिन में पर्याप्त पानी पीएं।
- बार-बार जुकाम होने पर एंटीबायोटिक स्वयं न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें