फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

Sat, 20 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। पर्व में महज दो दिन का समय शेष होने के चलते मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमाओंं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शहर में दो स्थानों पर मूर्तियां बनाई जा रही हैं। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी मूर्तियों की बुकिंग करा चुके हैं। 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व को लेकर जगह-जगह पंडाल बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर शहर में करीब 130 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। नवरात्र को लेकर मूर्तिकार दो माह पहले से देवी प्रतिमाएं बनाने में जुटे हैं। अब प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। मूर्तिकार ओमप्रकाश ने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां बनाई जा रही हैं। अभी तक अधिकांश मूर्तियों की बुकिंग हो चुकी है। दो दिन का समय शेष है। अभी भी समिति के लोग मूर्तियों की बुकिंग करने आ रहे हैं। नवरात्र के एक दिन पहले तक सभी प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। दुर्गा प्रतिमाओं में लगने वाली धोती, अस्त्र, शस्त्र, कपड़े व अन्य सामान महंगा होने से लागत बढ़ती जा रही है। दुर्गा प्रतिमाएं 3,100 रुपये से 11 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, शहर में आल्हा चौक, ऊदल चौक, गांधीनगर, सुभाष चौक समेत विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के लिए विशाल पंडाल बनाए जा रहे हैं। नवरात्र में यहां प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें भक्तों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें