फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों के लिए संजीवनी बनी अर्जुन सहायक परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। लगातार कई वर्षों से सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए अर्जुन सहायक परियोजना वरदान साबित हो रही है। साल 2008 से लंबित महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रथम चरण का काम जून माह में पूरा होने के बाद लहचूरा बांध से नहर द्वारा पानी को अर्जुन बांध तक पहुंचाया गया। जिससे अर्जुन बांध पानी से लबालब है।
विज्ञापन

गौरतलब है की अर्जुन बांध की मुख्य नहर के अलावा अकठोंहा, गुढ़ा, जरौली, जसवारी, रजवाहा सहित 23 माईनर मुख्य नहर से निकलते हैं। जो सिंचाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सिंचाई विभाग के जेई शिवलाल का कहना है कि अर्जुन बांध की मुख्य नहर व इसके 23 माइनरों में सिल्ट सफाई कराने से अर्जुन नहर व उसके माईनरों में पर्याप्त पानी जाने से कई वर्षों बाद टेल तक पानी पहुंच रहा है। अर्जुन बांध की मुख्य नहर, माईनरों की कुल लंबाई 188 किमी है। जिससे 13 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई हो रही है। भरपूर पानी मिलने से किसान अर्जुन सहायक परियोजना को संजीवनी मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें