पालीटेक्निक कालेज परिसर में सुबह 8 बजे 14 टेबलों पर मतगणना का कार्य शुरू हुआ। मतगणना प्रारंभ होते ही सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया। 28 चक्रों में हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी ने 82,159 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी अखिल राजपूत को 40,949 मतों से हाराय।
मतगणना स्थल पर प्रेक्षक शुभाशीष मोइत्रा, जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक केके गहलोत मतगणना स्थल पर अपनी निगरानी में मतगणना कराते रहे। वहीं अधिकारियों ने टेबलों में जाकर निरीक्षण किया। मतगणना प्रारंभ होते ही प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई। वहीं जैसे जैसे मतगणना होती गई सपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के चेहरे खिलनेे लगे। वहीं अन्य दलों के प्रत्याशी व समर्थकों के चेहरे उतरने लगे। मतगणना में गलाई गई 14 टेबलों में 56 कर्मचारी लगाए गए जिससे दोपहर 12 बजे मतगणना समाप्त हो गई। वहीं चुनाव परिणाम आते ही सपा प्रत्याशी और समर्थक झूम उठे।
इंसेट
चक्रवार चुनाव परिणाम पर एक नजर
चक्र भाजपा सपा कांग्रेस
पहला 1859 3577 1449
दूसरा 1608 3257 1473
तीसरा 1308 3288 1880
चौथा 1107 3033 1345
पांचवां 1107 3619 1618
छठवां 2170 4004 971
सातवां 1438 3810 824
आठवां 1221 2915 1155
नौवां 1670 3756 1453
दसवां 1494 2424 1275
ग्यारहवां 731 2360 2957
बारहवां 914 3131 953
तेरहवां 1824 2884 1004
चौदहवां 1352 2103 1301
पंद्रहवां 1760 2615 1143
सोलहवां 1981 2772 791