फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट के आवेदन 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
-माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। इससे आवेदन के लिए परीक्षार्थियों को एक और मौका मिला है। इससे छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।
यूपी बोर्ड प्रयागराज ने हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित थी लेकिन इस दौरान मुहर्रम के अवकाश और माह के चौथे शनिवार के अवकाश के कारण अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 का परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसके बाद परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया। यूपी बोर्ड के निर्देश पर अब परीक्षार्थी 30 जून की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें